TECHNICAL HUB OF INDIA BANGALORE 2025

bangalore

Categories

TECHNICAL HUB OF INDIA

बेंगलुरु: भारत का सिलिकॉन वैली

एक नजर भारत के टेक्नोलॉजी हब पर

बंगलोर (Bangalore) जिसे बेंगलुरु (Bengaluru) के नाम से भी जाना जाता है, दक्षिण भारत के कर्नाटक में अवस्थित यह कर्नाटक की राजधानी भी है। बेंगलुरु शहर लगभग 750 वर्ग किलोमीटर में फैला है। यहां की जनसंख्या लगभग 13,2000 है। क्षेत्रफल के अनुसार यह भारत का चौथा सबसे बड़ा शहर है एवं आबादी के अनुसार भारत का तीसरा सबसे बड़ा शहर है। यह समुद्र तल से लगभग 920 मीटर ऊपर अवस्थित है, परिणामस्वरूप यहाँ हमेशा अच्छी जलवायु प्राप्त होती है। बेंगलुरु (Bengaluru) शहर में लगभग 25 झीलें (Lakes) हैं, जिसके फलस्वरूप यहां की जलवायु ही नहीं बल्कि एक स्वच्छ वातावरण भी प्राप्त होता है।

बेंगलुरु में टेक्नोलॉजी का विस्तार (Expansion of Technology in Bengaluru)

बेंगलुरु भारत का सबसे एडवांस शहर है जिसे भारत का सिलिकॉन वैली (Silicon Valley) तथा टेक्निकल हब (Technical Hub) के नाम से भी बुलाया जाता है। दुनिया की 10 सबसे बड़ी टेक्नोलॉजी शहरों में टोक्यो (Tokyo) के बाद बेंगलुरु का नाम आता है एवं ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले कुछ वर्षों में यह दुनिया का सबसे बड़ा टेक्निकल शहर बन जाएगा। अगर विकास दर के अनुसार भी देखा जाए तो बेंगलुरु शहर दुनिया के बड़े शहरों को भी पीछे छोड़ते हुए छठवीं (Sixth) पायदान पर पहुंच चुकी है।

इन सब बातों का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि कर्नाटक की जीडीपी का 45% हिस्सा केवल बेंगलुरु से प्राप्त होता है एवं कर्नाटक की लगभग 98% सॉफ्टवेयर (Software) बेंगलुरु से निर्यात होती है। भारत की कम से कम 40% आईटी कंपनियां बेंगलुरु शहर में अवस्थित हैं। अगर भारत की जीडीपी (GDP) के अनुसार देखा जाए तो भारत की कुल जीडीपी का 35% बेंगलुरु से प्राप्त होता है। ऐसा माना जाता है कि सॉफ्टवेयर कंपनियों के स्टार्टअप (Start-up) अब बेंगलुरु को लंदन, सिलिकॉन वैली, सिंगापुर जैसे शहरों को कड़ी टक्कर दे रहे हैं।

विद्वानों का मानना है कि सन 1947 ईस्वी में भारत की आजादी के वक्त ही ऐसा कहा गया था कि बेंगलुरु भविष्य में भारत का भविष्य बनेगा — यह भविष्यवाणी आज सफल होता दिख रहा है। जहां एक ओर बेंगलुरु विश्व स्तर पर टेक्नोलॉजी (Technology) के क्षेत्र में अपना कद बढ़ाता जा रहा है, वहीं भारत सरकार एवं कर्नाटक सरकार भी इस क्षेत्र में बेंगलुरु को शीर्ष स्थान पर काबिज कराने के लिए हर संभव कोशिश पर लगी हुई है।

TECHNICAL HUB OF INDIA BANGALORE

इसमें प्रमुख है बेंगलुरु में अनगिनत आईटी कॉलेज (IT Colleges) एवं विश्वविद्यालय। इनमें से कुछ कॉलेज के नाम इस प्रकार हैं —

SJES College of Management and Studies

St. George College of Science and Nursing (SGC MSN)

Global Institute of Management Science (GIMS)

International Institute of Information Technology (IIIT)

Bengaluru Institute of Management Studies (BIMS)

Amfill International (AMFILL)

IBS Business School (IBS)

SB Group of Institution (SGI)

Sai Vidya Institute of Technology (SVIT)

Dr. Ambedkar Institute of Technology

AMC Engineering College (AMCEC)

generated image 8

जिस प्रकार उपर्युक्त वर्णन से यह पता चलता है कि बेंगलुरु भारत का विकसित एवं टेक्नोलॉजी शहर है, परिणामस्वरूप यह बड़ी-बड़ी विश्वस्तरीय कंपनियों को भी अपनी ओर आकर्षित करता है। दुनिया की सबसे पुरानी कंपनियों में से एक अमेरिकन कंपनी आईबीएम (IBM) ने भी सन 1951 ईस्वी में बेंगलुरु में अपना मुख्य कार्यालय खोला एवं भारत के 20 शहरों में इसकी शाखाएं खोलीं।

आईबीएम के विस्तार को देखते हुए विश्व स्तर की कुछ बड़ी कंपनियों ने भी बेंगलुरु शहर की तरफ रुख किया। इन कंपनियों में कुछ भारतीय हैं तो कुछ अंतरराष्ट्रीय। परिणामस्वरूप आज बेंगलुरु जिस गति से टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है, उस हिसाब से यह कहा जा सकता है कि बेंगलुरु भविष्य में ऐसा शहर बनेगा जो टेक्नोलॉजी (Technology) के क्षेत्र में लंदन, सिंगापुर, शंघाई जैसे शहरों को पीछे छोड़कर शीर्ष स्थान पर काबिज हो जाएगा एवं भारत भी अमेरिका, चीन, जापान जैसे देशों से आगे निकल जाएगा।

बेंगलुरु में अवस्थित कुछ अंतरराष्ट्रीय कंपनियां इस प्रकार हैं:

Google

IBM

Infosys

Intuit

Wipro

Accenture

Mindtree

T.C.S

Tech Mahindra

HCL Technology

generated image 9

बैंगलोर का नेट वर्थ अथवा जीडीपी (Net Worth or GDP of Bangalore City)

वर्तमान समय में यानी साल 2025 में बैंगलोर शहर का नेट वर्थ या जीडीपी लगभग 96.8 लाख करोड़ (110 Billion Dollar) के आसपास मापी जाती है। अगर भारत के अमीर शहरों की बात करें तो दिल्ली, मुंबई, कोलकाता के बाद बैंगलोर चौथे स्थान पर आता है।

निष्कर्ष (Conclusion)

वर्तमान समय में यानी साल 2025 में बैंगलोर शहर का नेट वर्थ या जीडीपी लगभग 96.8 लाख करोड़ (110 Billion Dollar तो वर्तमान समय में यह मानना या कहना गलत नहीं होगा कि प्रौद्योगिकी (Technology) ने बेंगलुरु को भारत के प्रमुख औद्योगिक केंद्र (Industrial Centre) में तब्दील कर दिया है। अगर इसी प्रकार से बेंगलुरु में प्रौद्योगिकी (Technology) की बढ़ोतरी होती रही, तो बेंगलुरु भी सिलिकॉन वैली (Silicon Valley) समान दुनिया में अपनी नई पहचान बनाएगा तथा विश्व के बड़े-बड़े प्रौद्योगिकी कंपनियों (Tech Companies) का केंद्र बिंदु बनेगा।
llar) के आसपास मापी जाती है। अगर भारत के अमीर शहरों की बात करें तो दिल्ली, मुंबई, कोलकाता के बाद बैंगलोर चौथे स्थान पर आता है।

a6afb62370ae420c71e10341335968f4

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top